जबलपुर बरगी बांध में रिसाव पर हंगामा: अधिकारियों ने बताया स्थिति सामान्य

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Breaking News: जबलपुर शहर में बरगी बांध की गैलरी से लगातार हो रहे पानी के रिसाव से तनाव व्याप्त है। लोगों में दहशत का माहौल है। कहा जा रहा है कि अगर बरगी बांध से पानी का रिसाव नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ सकता है। हालाँकि, इस बीच, दिल्ली की टीम ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

पानी का रिसाव सामान्य

विशेषज्ञों का कहना है कि पानी का रिसाव, खासकर ब्लॉक क्रमांक 3/10 से, सामान्य है, चिंता की कोई बात नहीं है। संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, भोपाल और दिल्ली के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ अधिकारी गहन जाँच में लगे हुए हैं। 31 जुलाई 2024 को मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा बांध की सुरक्षा की जाँच की गई थी। उस समय सामान्य रिसाव की स्थिति 0.05 लीटर दर्ज की गई थी। वर्तमान में रिसाव बढ़कर 0.06 लीटर हो गया है, जो सामान्य से 0.015 लीटर अधिक है।

सभी निगरानी मानकों के अनुसार जाँच चल रही

इस वृद्धि को बाँध की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा माना जा रहा है, खासकर इन दिनों अच्छी बारिश के कारण, बरगी बाँध पूरी तरह से लबालब भरा हुआ है। बरगी बाँध का वर्तमान जलस्तर 422.60 मीटर है, जबकि इसकी पूर्ण क्षमता 422.76 मीटर है। हालाँकि, कार्यपालक अभियंता ने हाल ही में इसका खंडन किया और कहा कि गैलरी से अतिरिक्त पानी निकलने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। विभाग ने कहा कि सभी निगरानी मानकों के अनुसार जाँच चल रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment