मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आईपीएस अफसरों और 6 डीआईजी के तबादले

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धार और अशोकनगर के एसपी का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, मयंक अवस्थी को धार एसपी बनाया गया है। राजीव कुमार मिश्रा को अशोक नगर एसपी बनाया गया है। डीआईजी स्तर के 18 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

सरकार ने 6 रेंज के डीआईजी हटा दिए हैं। छतरपुर के डीआईजी ललित शाक्यवार, बालाघाट के डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। सागर के डीआईजी सुनील कुमार पांडे और भोपाल ग्रामीण के डीआईजी ओम प्रकाश त्रिपाठी को हटा दिया गया है।

इसी तरह, रतलाम के डीआईजी मनोज कुमार सिंह, छिंदवाड़ा के डी कल्याण चक्रवर्ती को भी हटा दिया गया है। मोनिका शुक्ला को भोपाल क्राइम एडीसीपी बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को इंदौर का एडीसीपी, क्राइम बनाया गया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment