MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पदों में बड़ा फेरबदल हुआ है। 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 5 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को इंदौर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया है। अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव थे।
5 जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति
शिवम वर्मा इंदौर के नए कलेक्टर होंगे। आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को हटा दिया गया है। जयति सिंह बड़वानी की नई कलेक्टर होंगी।
इसी तरह, मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव आशीष तिवारी को कटनी का कलेक्टर और प्रीति यादव को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वे जबलपुर नगर निगम के आयुक्त थे।
देखे लिस्ट








