रीवा खाद वितरण केंद्र पर भगदड़, कई महिलाएं घायल

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 10, 2025 10:56 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में खाद लेने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को सिरमौर ज़िले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उमरी स्थित खाद वितरण केंद्र पर खाद और टोकन लेने आए किसानों की भारी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई।

इस दौरान कई महिलाएँ और पुरुष ज़मीन पर गिरकर घायल हो गए। ज़्यादातर घायल महिलाएँ बताई जा रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया।

गेट अचानक खुलने से मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी कॉलेज परिसर में जगह-जगह खाद वितरण और टोकन की व्यवस्था होने से किसान असमंजस में पड़ गए। सुबह से ही गेट बंद होने के बाद अचानक गेट खुलते ही किसान टोकन लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे और पल भर में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

महिलाओं की चीखें

घटना के दौरान महिलाओं की चीखें गूंजती रहीं। भीड़ में कई महिलाएं ज़मीन पर गिर गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। खबर मिलते ही एडीएम स्वप्ना त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचीं और स्थिति को नियंत्रण में किया।

6 से ज़्यादा महिलाएँ घायल

फिलहाल, पुलिस-प्रशासन टोकन के ज़रिए किसानों को खाद वितरण का काम करवा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में आधा दर्जन से ज़्यादा महिलाएँ घायल हुई हैं। वहीं, किसानों की शिकायत, बदइंतज़ामी और अचानक गेट खोलने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

यूजर्स नाराज, OpenAI का ChatGPT Plus मुफ्त ऑफर विवाद के बीच आया सामने

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव में फंसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

March 2, 2026

February 24, 2026

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

Leave a Comment