लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सब-इंजीनियर 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 10, 2025 7:28 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Corruption News: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। ताज़ा मामला बुरहानपुर ज़िले का है, जहाँ लोकायुक्त पुलिस ने आरईएस विभाग के सब-इंजीनियर महेंद्र कोठारी को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

असेसमेंट रिपोर्ट तैयार करने के बदले मांगी रिश्वत

दरअसल, ठेकेदार ने ज़िले की जिला पंचायत खकनार के हिंगना गाँव में प्रवेश द्वार का काम करवाया था। असेसमेंट रिपोर्ट तैयार करने के बदले उसने 20,000 रुपये की रिश्वत माँगी। 8,000 रुपये की पहली किश्त पहले ही दी जा चुकी थी। आज 12,000 रुपये की दूसरी किश्त देते समय लोकायुक्त ने सब-इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

चाय की दुकान में पकड़ा गया

बता दें कि उपयंत्री से परेशान ठेकेदार राजू वाघमारे ने लोकायुक्त इंदौर से इस संबंध में शिकायत की थी। आज उसे एक चाय की दुकान पर 12,000 रुपये की दूसरी किश्त देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह जानकारी लोकायुक्त निरीक्षक सचिन पटेरिया ने दी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment