कोलकाता सेशन में मध्य प्रदेश को ₹14,600 करोड़ निवेश प्रस्ताव, औद्योगिक विकास को नई दिशा

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 10, 2025 10:38 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: कोलकाता में Interactive Session on Investment Opportunities सत्र में मध्य प्रदेश को कुल ₹14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ एक-एक बैठक की। उन्होंने 12 से अधिक शीर्ष उद्योगपतियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। इस सत्र में उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और विशेषज्ञों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश में उत्पादित ऑर्गेनिक कॉटन की मांग कई देशों में है। हमारा प्रदेश टेक्सटाइल का प्रमुख हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 7 पीएम मित्रा पार्क स्वीकृत किए हैं, जिसमें से पहला पार्क धार जिले को मिला है। यहां 17 सितंबर को प्रधानमंत्री खुद आ रहे हैं।”

उद्योगपतियों के साथ संवाद सत्र में, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सबसे विश्वसनीय और अवसरवादी राज्य बताया। उन्होंने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, बेहतरीन कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचा और औद्योगिक शांति इसे उद्योगपतियों के लिए एक आदर्श निवेश स्थल बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पार्क राज्य के वस्त्र और परिधान क्षेत्र को विश्वस्तरीय मानकों पर ले जाएगा और रोजगार एवं आर्थिक विकास के नए आयाम खोलेगा। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मित्र पार्क में निवेशकों को हर संभव सहयोग और सुविधाएँ प्रदान करेगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment