CBI की बड़ी कार्रवाई, MES के तीन अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 13, 2025 11:44 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में, जबलपुर में सीबीआई की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के तीन अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर सीबीआई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहाँ से सीबीआई कोर्ट ने चारों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ की जा रही

माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान और भी बड़ी जानकारियाँ सामने आ सकती हैं। गिरफ्तार अधिकारियों के नाम नितेश कुमार सिंह, GE, MES, राकेश कुमार साहू, AGE, MES, दीपक कुमार, JE, MES और एक अन्य व्यक्ति राजेश मिश्रा हैं। इन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अजय कुमार नाम के एक ठेकेदार ने CBI से शिकायत की थी कि उसने MES में एक काम का ठेका लिया था, जिसका बिल लगभग 28 लाख रुपये का था, उसी बिल को पास करने के बदले MES के अधिकारियों ने उससे 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया और सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद

गिरफ़्तारी के बाद, CBI टीम ने अधिकारियों के कार्यालयों और घरों की भी तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए, जिनसे भ्रष्टाचार के और सुराग मिलने की संभावना है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment