MP News: मध्य प्रदेश के सागर में एक युवती ने भाजपा पार्षद नईम खान के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पार्षद ने उसे 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। इस दौरान वह चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई दया नहीं आई। उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उस पर शादी का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने अपनी मां के साथ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई
दरअसल, सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड के 60 वर्षीय भाजपा पार्षद और पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष नईम खान के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया, ‘मुझे पीलीकोठी पर नईम खान मिले और कहने लगे कि मैं निगम मैं पार्षद हूं। निगम जो भी काम हो तो मुझे फोन लगा लेना। इस बीच वह गलत मैसेज करने लगे। मैंने कहा आप हमारे बाप जैसे हो तो कहने लगे कि घर पर सबको बता देना कि वह हमारे अंकल हैं। मैं भी ऐसे बनूँगा कि हमारे बीच कुछ नहीं है।’
भाजपा पार्षद ने उसके साथ जबरदस्ती की
पीड़िता ने बताया कि पार्षद ने उसके साथ जबरदस्ती की। 4 सितंबर को उसने पूरी रात फ़ोन पर उसे परेशान किया और कहा कि तुम आ जाओ, वरना मैं मर जाऊँगा। तुम्हारे घरवालों को बंद करके रख दूँगा। अगले दिन 5 सितंबर को मैं उसके ऑफिस पहुँची तो वहाँ उसे बंधक बनाकर पीटा और शादी करने के लिए कहा।
पीड़िता ने आपबीती बताई
पीड़िता ने आगे बताया, ‘मैं चीखती-चिल्लाती रही। अंदर घर है जिससे किसी को कुछ सुनाई नहीं देता था। थोड़ी सी देर के लिए गेट खुला तो मैं भाग गई। इस दौरान बस में चढ़ी तो रायसेन से मुझे खींच लिया और बाबू, आमिर और नईम खान ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया, कपड़े फाड़ दिए और कहा कि अब घर जाओ। अम्मी केंट थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें फोन कर दिया। आरोपियों ने मुझे बहलाया-फुसलाया और वापस लेकर आ गए।’
भाजपा पार्षद को पीड़िता अंकल कहती थी
पीड़िता की माँ ने बताया कि पीली कोठी उर्स कमेटी का अध्यक्ष नईम खान घर आता था। लड़की उसे अंकल कहती थी। इस बार उसने लड़की को जबरन पकड़ लिया और कुकर्म करने के बाद वीडियो वायरल कर भाग गया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। उसे दण्डित किया जाना चाहिए।







