Singrauli News: सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस 15 दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। यह अभियान 8 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक चलेगा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए गए 15 दिवसीय अभियान में सिंगरौली पुलिस ने 7 दिनों में 1445 वाहनों पर जुर्माना लगाया है। कुल 8,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (IPS) के निर्देशन में पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के पहले 7 दिनों में कुल 1445 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके तहत कुल 8,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
महत्वपूर्ण कदम:
- बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन: 610 वाहन – 1,83,000 रूपये
- बिना सीट बेल्ट वाले चारपहिया वाहन: 512 वाहन – 2,56,000 रूपये
- शराब पीकर गाड़ी चलाना: 10 वाहन – 1,10,000 रूपये
- गलत दिशा में गाड़ी चलाना: 124 वाहन – 62,000 रूपये
- यात्रियों/माल से अधिक लदे वाहन: 82 वाहन – 1,05,000 रूपये
- बिना परमिट के गाड़ी चलाना: 1 वाहन – 10,000 रूपये
- बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना: 5 वाहन – 11,000 रूपये
- मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाना: 5 वाहन – 5,000 रूपये
- तेज़ गति से गाड़ी चलाना: 5 वाहन – 5,000 रूपये
- बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के वाहन चलाना: 8 वाहन – 16,000 रु
- अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन: 83 वाहन – 41,000 रु.
थाना और चौकी क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
सिंगरौली पुलिस की आम जनता से अपील
सिंगरौली पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएँ।







