मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं, जिससे राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने कार्य की सुविधा के लिए ये तबादले किए हैं।
आदेश के अनुसार
- आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
- वहीं, वंदना वैध को मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
- तपस्या परिहार को कटनी नगर पालिका का आयुक्त पद सौंपा गया है।
- दिव्यंका सिंह को भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है,
- जबकि दिलीप कुमार को देवास नगर पालिका आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
देखे ट्रांसफर हुए अधिकारियों के लिस्ट








