12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार को 12 साल की बच्ची अंकिता अघोर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, अंकिता पांचवीं कक्षा की छात्रा थी और आज उसकी स्कूल की परीक्षा होने वाली थी।

घर में अकेली थी छात्रा

जिस समय छात्रा ने यह कदम उठाया उस समय उसकी मां काम पर बाहर गई हुई थी। घर में अकेली होने के कारण बच्ची ने यह कदम उठाया। इलाके के कुछ बच्चे घर के पास खेल रहे थे और उन्होंने खिड़की से बच्ची को लटके हुए देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसके परिवार को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार और पड़ोसी भी इस बात से हैरान हैं कि अंकिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने बताया कि किसी मानसिक या शैक्षणिक तनाव की जानकारी हासिल करने के लिए बच्ची के स्कूल टीचर और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment