Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक पिता ने अपनी ही बेटी की सड़क पर बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, पिता ने खुद थाने जाकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। ऑनर किलिंग का शक है।
पिता ने अपनी बेटी पर कई बार चाकू से वार किया
यह घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बेलदार के पुरा इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, गाँव का रहने वाला बादाम सिंह गुस्सैल और झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। गुरुवार को घर पर उसका अपनी 25 वर्षीय बेटी से झगड़ा हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों सड़क पर आ गए। इसके बाद पिता ने अपनी बेटी पर कई बार चाकू से वार किया। जब बेटी ज़मीन पर गिर गई, तो वह सीधा जनकगंज थाने गया, जहाँ उसने अपनी बेटी की हत्या की सूचना दी।
सड़क पर लहूलुहान हालत में मिली शव
थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसका बयान सुनकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और घर पहुँचने पर उन्हें लड़की का शव सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
हत्या का मकसद अभी तक सामने नहीं आया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेएएच अस्पताल भेज दिया है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। हालाँकि, हत्या का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है।







