बड़ा हादसा; कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, 3 लोगों की मौत

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 20, 2025 10:45 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बैतूल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। टेमनी खुर्द के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक बोलेरो कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सात लोग सवार थे।

तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया

तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि चार अभी भी कुएं में फंसे हुए हैं। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर अस्पताल भेज दिए हैं। एक युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में लगी हुई है।

सभी मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सात लोग मुलताई से चित्रकूट एक धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब अचानक टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर टेमनी खुर्द गाँव के पास सड़क किनारे एक कुएं में गिर गई। हादसे से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment