मध्यप्रदेश सरकार पर बढ़ता कर्ज़: 15 दिन में 7,500 करोड़ रुपये का नया लोन

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 24, 2025 10:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Government Debt: मध्य प्रदेश सरकार ने फिर कर्ज़ लिया है। 15 दिनों में कुल 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया गया है। दूसरी बार सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए हैं। यह राशि आज राज्य सरकार के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार 18 से 21 साल के भीतर यह राशि चुकाएगी।

सरकार ने 34,900 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया

इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने 9 सितंबर को बाजार से 4,000 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार ने 34,900 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया है। राज्य के कर्ज़ की बात करें तो मध्य प्रदेश पर अभी 4,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कर्ज़ है।

सरकार हर महीने करीब 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही

राज्य सरकार के खजाने पर सबसे ज़्यादा मार मुफ़्त योजनाओं से पड़ रही है। कई जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सरकार सीधे लाभार्थियों को नकद राशि ट्रांसफर कर रही है, जिसका सीधा असर राज्य के खजाने पर पड़ रहा है। अगर कर्ज का औसत आंकड़ा लें तो सरकार हर महीने करीब 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment