सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना पंजीयन 10 से 25 अक्टूबर तक, मिलेगा उचित मूल्य का लाभ

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 27, 2025 8:44 AM

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना पंजीयन 10 से 25 अक्टूबर तक, मिलेगा उचित मूल्य का लाभ
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: प्रदेश में सोयाबीन का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई भावांतर योजना के तहत किसानों का पंजीयन किया जाएगा। भावांतर योजना केवल 1 नवंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच मंडी में बेची गई उपज पर ही लागू होगी। राजस्व विभाग पंजीकृत किसान और उसकी सोयाबीन भूमि का सत्यापन करेगा। भावांतर योजना की राशि सीधे उसके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वन रक्षक को 5,000 रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,328 रुपये निर्धारित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार शाम जनप्रतिनिधियों और कलेक्टरों के साथ योजना के संबंध में बैठक में यह घोषणा की। पंजीयन ई-उपोर्जन पोर्टल पर किया जाएगा। भारत सरकार ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,328 रुपये निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

तिलहन फसलों के लिए भावांतर योजना लागू

भारत सरकार वर्ष 2018-19 से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय सुरक्षा अभियान के अंतर्गत तिलहन फसलों के लिए भावांतर योजना लागू कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और राज्य बाजार मॉडल मूल्य व विक्रय मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान करने का प्रावधान है। किसान पहले की तरह ही अपनी उपज बाजार में बेच सकेंगे।

ये भी पढ़ें – Sex Racket in Dhar: किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

समर्थन मूल्य, बाजार मॉडल मूल्य और विक्रय मूल्य के अंतर का भुगतान किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों को क्षेत्रवार अधिकारी तैनात करने को कहा गया है। वे इस बात की निगरानी करें कि किसानों को सही मूल्य मिले। यह योजना किसानों के हित में है, इसका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment