इंदौर एमवाय अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन: सरियों से आर-पार हुए मजदूर की जान बचाई

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 27, 2025 11:18 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Indore News: एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मज़दूर की जान बचाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के 25 वर्षीय नितेश जायसवाल, जो पिछले चार साल से इंदौर में सेटर का काम कर रहे थे, 20 सितंबर को एक दुर्घटना का शिकार हो गए। फीनिक्स मॉल के सामने निर्माण कार्य के दौरान, वह दूसरी मंज़िल से गिरकर नीचे एक सेप्टिक टैंक में गिर गए।

टैंक से निकली 12 मिमी मोटी तीन लोहे की छड़ें उनके शरीर में धंस गईं। दो छड़ें उनके पेट में और एक जांघ में धंस गईं। गंभीर हालत में, परिजनों ने छड़ें काटकर नितेश को तुरंत 108 एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुँचाया। जाँच के बाद, डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें – Sex Racket in Dhar: किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पाँच घंटे तक चला ऑपरेशन

जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. सुदर्शन ओडिया और उनकी टीम ने लगभग पाँच घंटे चले ऑपरेशन में एक-एक करके सभी छड़ें सावधानीपूर्वक निकालीं। ऑपरेशन के दौरान, उनके पेट में जमा एक लीटर खून भी निकाला गया। रॉड के कारण बड़ी और छोटी आंत समेत मांसपेशियों में तीन छेद हो गए, जिन्हें टांके लगाकर ठीक किया गया। रीढ़ और कूल्हे के फ्रैक्चर का भी इलाज किया गया।

आईसीयू से जनरल वार्ड में

ऑपरेशन के बाद, नितेश को 24 घंटे निगरानी में आईसीयू में रखा गया। पाँच दिन बाद, जब उसकी हालत स्थिर हुई, तो उसे जनरल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वन रक्षक को 5,000 रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

मुफ़्त इलाज

अगर यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में होता, तो इसकी कीमत 4 से 5 लाख रुपये होती। हालाँकि, एमवाय अस्पताल में पूरा इलाज मुफ़्त रहा और नितेश की जान बच गई।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment