सिंगरौली-उत्तर प्रदेश सीमा पर युवक ने रेलवे पुल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli News: सिंगरौली और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बलिया नाले में एक दुखद घटना घटी है। छोटू बेग नामक 22 वर्षीय युवक ने रेलवे पुलिया से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बलिया नाले पर बने रेलवे पुलिया पर हुई। सूचना मिलने पर जयंत पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद किया।

युवक की गर्दन टूटी हुई थी

मृतक छोटू बेग उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर का रहने वाला है। पुलिस ने शव नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि युवक की गर्दन टूटी हुई थी। आशंका है कि नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

यूजर्स नाराज, OpenAI का ChatGPT Plus मुफ्त ऑफर विवाद के बीच आया सामने

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव में फंसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

March 2, 2026

February 24, 2026

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

Leave a Comment