जबलपुर दशहरा समारोह में गोलीबारी और भगदड़, पुलिस ने हालात संभाले

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दशहरे के पावन पर्व पर खुशियाँ खौफ में बदल गईं। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर चौक पर दशहरा जुलूस के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी गोलीबारी हुई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और जाँच शुरू की।

ये भी पढ़ें – AI WiFi : स्मार्ट और सुरक्षित वायरलेस नेटवर्क का नया दौर, जानें AI WiFi खासियतें!

कांचघर चौक पर दशहरा उत्सव पूरे जोश में था। भाजपा और कांग्रेस के मंच अगल-बगल लगाए गए थे, जहाँ पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोश से भाषण दे रहे थे। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और पूर्व भाजपा विधायक अंचल सोनकर भी अपने-अपने मंचों पर मौजूद थे। मंच तैयार होते समय दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बात जल्द ही तीखी बहस में बदल गई और अचानक हवा में गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी।

ये भी पढ़ें – सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; डॉक्टर और सुपरवाइजर को 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “कुछ राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में भागने लगे। बच्चे और महिलाएं डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे।” भगदड़ के दौरान कई लोग गिर गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों पक्षों के दस-बारह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “जबलपुर दशहरा समारोह में गोलीबारी और भगदड़, पुलिस ने हालात संभाले”

Leave a Comment