Khandwa Hadsa: पुलिस ने 11 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से फरार चल रहे चालक दीपक किराड़े को पुलिस ने धूलकोट के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पंधाना थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत
खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के पाढर फाटा गाँव में गुरुवार को देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
धूलकोट के जंगल में गिरफ्तार
दुर्घटना में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक को धूलकोट के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर अनिवार्यता 2028 तक टली, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत







