छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: डॉक्टर प्रवीण सोनी निलंबित, सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर छिंदवाड़ा जिले के परासिया में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डॉ. प्रवीण सोनी को बच्चों के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद, डॉ. प्रवीण सोनी को जबलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

किडनी इन्फेक्शन से बच्चों की मौत

गौरतलब है कि जिले के परासिया सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी 15 दिन की छुट्टी पर थे और अपने निजी क्लिनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। किडनी इन्फेक्शन से मरने वाले 10 बच्चों में से सात का इलाज डॉ. प्रवीण सोनी के क्लिनिक में हुआ था। सभी को कोल्ड्रिफ और नेस्ट्रो डीएस दवा दी गई थी। उनकी पत्नी डॉक्टर के क्लिनिक के बगल में “अपना मेडिकल” नाम से एक मेडिकल स्टोर चलाती हैं, जहाँ दवाइयाँ बेची जाती थीं।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश कफ सिरप कांड: दो और बच्चों की मौत से हड़कंप, मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: डॉक्टर प्रवीण सोनी निलंबित, सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश”

Leave a Comment