Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल (छत) से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात एक महिला गार्ड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और उसे नीचे सुरक्षित ले आई। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल
अस्पताल की छत से कूदने की कोशिश करती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फ़िलहाल, अस्पताल प्रशासन ने महिला को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है और उसके कूदने का कारण जानने की कोशिश कर रही है।







