Lokayukta Raid in Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक अहम खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक बिमल खरे को सागर लोकायुक्त टीम ने 2,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से सीएमएचओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।
खबर के मुताबिक, बिमल खरे ने अपने सहकर्मी दिलीप डामोर से छुट्टी देने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।
इंस्पेक्टर रोशनी जैन के नेतृत्व में सागर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही बिमल खरे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







