Indore Accident: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांवेर में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे 25 से 27 मजदूर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सांवेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, रतनखेड़ी गाँव के कुछ मजदूर खेत का काम खत्म करके बीबी खेड़ी और हरिया खेड़ी अपने घर लौट रहे थे। बीबी खेड़ी और रतनखेड़ी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। करीब 25 से 27 मजदूर घायल हो गए और दो महिलाओं की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम करीब 6:25 बजे की बताई जा रही है।
हादसे में तीन लोगों की मौत
50 वर्षीय कमला बाई और 40 वर्षीय जानी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। एक नाबालिग लड़की ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर है।
मंत्री तुलसीराम शीलभट्ट इंदौर रवाना
सांवेर विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम शीलभट्ट घटना की खबर मिलने के बाद भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए। वे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में घायलों से मिलने जाएंगे।







