मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी को बड़े गुस्से में “जय श्री राम” का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भीड़ के सामने उनकी यह कार्रवाई देखने वालों के लिए हैरान करने वाली रही। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और पुलिस अधिकारी ने ऐसा क्यों किया।
पूरा मामला क्या है?
यह घटना पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनील मिश्रा के घर के बाहर हुई। पुलिस ने अनील मिश्रा के घर के बाहर लगी एक तम्बू को हटाया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया और “जय श्री राम” के नारे लगाने लगे। भीड़ में किसी ने “पुलिस को निचे करो” जैसी बात कह दी, जिससे ग्वालियर की CSP हीना खान भड़क गईं। उन्होंने भीड़ के सामने “जय श्री राम” का नारा लगाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि उनका मकसद केवल शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखना है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?
घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील अनील मिश्रा पुलिस पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं CSP हीना खान लगातार “जय श्री राम” के नारे लगाती हुई यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही हैं कि वे सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं और केवल अपना कर्तव्य निभा रही हैं। उनका यह नारा भीड़ को शांत करने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास था।
पुलिस और अनील मिश्रा के समर्थकों के बीच विवाद का कारण
इस विवाद की जड़ एक मंदिर में पूजा के मुद्दे से जुड़ी है। CSP हीना खान के अनुसार, सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। अनील मिश्रा के घर के आसपास भी सुरक्षा बल तैनात थे। उनके समर्थकों का कहना था कि वे मंदिर में पूजा करना चाहते हैं, लेकिन मंदिर समिति ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इससे अनील मिश्रा और उनके समर्थक पुलिस पर नाराज हो गए। पुलिस ने स्थिति समझाई कि इस विवाद में उनका कोई हाथ नहीं है और मंदिर प्रबंधन ने पूजा की अनुमति नहीं दी थी।







