Singrauli News: कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर गौरव बैनल जिले के दौरे पर निकले। शासकीय उचित मूल्य (राशन) की दुकान का निरीक्षण करते समय उन्हें दुकान बंद मिली। स्टॉक की जाँच करने पर खाद्य सामग्री की मात्रा कम पाई गई। कलेक्टर ने खाद्य विक्रेता को पद से हटा दिया और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित नहीं किया गया
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने करौती स्थित शासकीय उचित मूल्य खाद्यान्न केंद्र का औचक निरीक्षण किया और दुकान बंद पाई। पात्र हितग्राहियों को कोई खाद्यान्न वितरित नहीं किया गया था। स्टॉक सत्यापन के दौरान 60 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल गेहूँ गायब पाया गया। उन्होंने खाद्यान्न विक्रेता राम प्रसाद बैस को तत्काल पद से हटा दिया और संबंधित विभाग के अधिकारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
त्यौहार से पहले शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के लिए आज केंद्र पर समुचित व्यवस्था की जाए। खाद्य अधिकारी को त्यौहार से पहले शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने और नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
सिंगरौली कलेक्टर का औचक निरीक्षण, राशन दुकान बंद मिलने पर विक्रेता पर एफआईआर के निर्देश pic.twitter.com/Eho81E0kKH
— Hindi News (@Newsmplive_25) October 17, 2025







