Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में एक बड़ा हादसा हुआ। एक तेल टैंकर पलट गया, जिससे घंटों जाम लगा रहा। टैंकर चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से सड़क खुलवाई। यह हादसा जमोड़ी थाना क्षेत्र में हुआ।
हादसा रीवा-सीधी मार्ग पर हुआ
यह हादसा रीवा-सीधी मार्ग पर हुआ। सोनबर्षा टोल प्लाजा के पास एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
टैंकर पलटने से रीवा-सीधी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर सड़क खुलवाई। रीवा-सीधी मार्ग जल्द ही बहाल कर दिया गया।







