युवक की चाकू से हत्या, दीपावली की रात गूंजा अपराध का साया

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Crime News: मध्य प्रदेश में अपराधियों को पुलिस का ज़रा भी डर नहीं है। सरकार के सख्त कदमों के बावजूद आपराधिक गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा घटना राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुई, जहाँ दिवाली की रात अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

यह घटना आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी में हुई, जहाँ एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा सोनकर के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ अपराधी युवक पर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

मौके पर मौजूद मृतक के एक दोस्त ने बताया कि वसीम नाम का युवक मुख्य आरोपी है। वह अपने दोस्तों के साथ राजा सोनकर की हत्या करने आया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment