नरसिंहपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 वर्षीय युवक ऋत्विक ठाकुर ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी बच्ची को दुकान पर ले जाने के बहाने बहला-फुसलाकर गाँव के स्कूल के पास ले गया जहाँ उसने उसके साथ बलात्कार किया।

घटना की जानकारी मिलने पर साईंखेड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि गाडरवारा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिसके कारण युवा नशे के आदी हो रहे हैं और ऐसे जघन्य अपराध कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया, “क्या सरकार नशे के इस जाल को तोड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी? ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल कर रही हैं।” उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment