Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक त्यौहार का मौका त्रासदी में बदल गया। गोवर्धन पूजा में न बुलाए जाने पर एक युवक की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी चौकी अंतर्गत रिमारी गाँव की है, जहाँ एक यादव परिवार के सदस्यों ने सूरज मिश्रा नामक एक ब्राह्मण युवक पर जानलेवा हमला किया। देर रात इलाज के दौरान सूरज मिश्रा की मौत हो गई।
देर रात अस्पताल में मौत
घटना के बाद, घायल व्यक्ति को पहले रामपुर नैकिन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। खड्डी चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जाँच कर रही है। चुरहट के SDOP आशुतोष द्विवेदी ने यह जानकारी दी।







