मध्यप्रदेश में 24 अक्टूबर से शुरू होगी सोयाबीन खरीदी, 9.36 लाख किसानों ने भावांतर योजना में कराया पंजीकरण

किसानों के लिए राहत का बड़ा पैकेज! MP सरकार अब MSP से कम दाम पर भी करेगी सीधे अकाउंट में भुगतान!
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खरीद 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक की जाएगी। भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। मध्य प्रदेश के सात जिलों में 50,000 से अधिक और 21 जिलों में 10,000 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रत्येक मंडी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया

प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए भावांतर योजना शुरू की गई है। इस योजना में कुल 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रदेश के सात जिलों उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर में 50,000 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। इसी प्रकार, 21 जिलों में 10,000 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।

SMS के माध्यम से भी भुगतान की सूचना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को मंडियों और उपमंडियों में सोयाबीन बेचने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। मूल्य अंतर की राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में ई-उपोर्जन पोर्टल के माध्यम से किसानों के पंजीकृत बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से करना होगा। किसानों को एसएमएस के माध्यम से भी भुगतान की सूचना दी जाएगी।

अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक होगी सोयाबीन विक्रय

मध्य प्रदेश में सोयाबीन विक्रय की अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक होगी। ई-उपोर्जन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद समस्त कार्य मंडी पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जाता है। सभी मंडियों एवं उप-मंडियों में तकनीकी एवं मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है। मंडी स्तर के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया है। प्रवेश द्वार एवं प्रांगण की सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। सभी मंडियों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment