Katni News: कटनी भाजपा नेता हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्या के आरोपियों को इलाज के लिए जबलपुर में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता की हत्या लव जिहाद का विरोध करने पर की गई थी।
भाजपा नेता नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या के बाद से आरोपी प्रिंस जोसेफ और अकरम फरार थे। पुलिस ने बहोरीबंद के कजरवारा इलाके में एक शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने की फायरिंग
कटनी के एएसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि कैमोर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए और उन्हें जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कटनी में गोली मारकर हत्या
दरअसल, कटनी के कैमोर में बजरंग दल कार्यकर्ता और भाजपा नेता नीलेश रजक उर्फ नीलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीलेश रजक बैंक ऑफ बड़ौदा एसीसी सीमेंट प्लांट के पास अपनी बाइक से जा रहे थे। प्रिंस जोसेफ और अकरम बाइक पर आए और फायरिंग कर दी।
लव जिहाद का विरोध करने पर हत्या
पता चला है कि भाजपा नेता नीलेश रजक की लव जिहाद का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। एक महीने पहले, आरोपियों ने लव जिहाद के एक मामले में दखल देने पर नीलेश रजक को बीच सड़क पर गोली मारने की धमकी दी थी। मृतक नीलेश रजक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे।







