पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी की माता सुमित्रा देवी का निधन, सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की माता का निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके अंतिम दर्शन के लिए भोपाल एम्स पहुँचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री और उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके श्री चरणों में शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

रायसेन के साँची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की माता सुमित्रा देवी का निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर पोस्ट किया, “सांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी जी के निधन पर भोपाल AIIMS पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment