मध्य प्रदेश DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल 2026 तक बढ़ा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

DGP Kailash Makwana: मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब वे 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

डीजीपी कैलाश मकवाना दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का लाभ मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी पद के लिए दो साल का कार्यकाल तय किया था। इसके बाद गृह विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना पिछले साल मध्य प्रदेश के नए डीजीपी बने थे। सुधीर सक्सेना का कार्यकाल 31 नवंबर को समाप्त हो गया था। उसके बाद, कैलाश मकवाना ने 1 दिसंबर को नए डीजीपी का कार्यभार संभाला।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment