MP News: मध्य प्रदेश के सागर ज़िले की खुरई तहसील से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गढ़ोला जागीर पंचायत के सीएम राइज़ स्कूल में जब ग्रामीणों ने दो शिक्षकों को शराब पीते देखा, तो वीडियो वायरल हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
प्रिंसिपल और पीटीआई शिक्षक को स्कूल के कमरे में शराब पीते रंगे हाथों पकड़ाए
खबरों के अनुसार, खुरई की गढ़ोला जागीर पंचायत के सीएम राइज़ स्कूल के संदीपनी विद्यालय के प्रिंसिपल आर.के. नामदेव और पीटीआई शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर को ग्रामीणों ने स्कूल के कमरे में शराब पीते रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई दिनों से स्कूल में शराब पी रहे थे और आज उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें – मोहन राज में विकास के नए आयाम गढ़ता एमपी का सिंगरौली जिला,कहीं छीन न ले इंदौर से व्यवसायिक राजधानी का तमगा
शिक्षकों ने बोतल से शराब ज़मीन पर गिरा दी
जैसे ही ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा, दोनों शिक्षकों ने बोतल से शराब ज़मीन पर गिरा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी शिक्षकों ने अचानक हुई इस घटना का विरोध किया और पीटीआई संदीप ठाकुर और उनके परिचितों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने थाने जाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सीएम राइज स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा #viralvideo pic.twitter.com/20rOLkJByi
— Hindi News (@Newsmplive_25) November 1, 2025







