सतना थप्पड़ कांड में बढ़ा राजनीतिक विवाद, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में हुए “थप्पड़ मारने की घटना” ने अब एक गंभीर राजनीतिक मोड़ ले लिया है। जहाँ कांग्रेस पार्टी ने पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुँचकर सांसद गणेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की थी, वहीं अब भाजपा ने पलटवार करते हुए नगर निगम कर्मचारियों पर सांसद और भाजपा ज़िला अध्यक्ष की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है।

भाजपा नेताओं ने लगाया ये आरोप

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह एक सुनियोजित साज़िश है, जिसमें नगर निगम कर्मचारी और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। भाजपा ने हत्या के प्रयास की श्रेणी में एफआईआर दर्ज करने की माँग की है। कल रात भाजपा नेताओं ने कोलगवां थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर नगर निगम कर्मचारियों समेत सभी साज़िशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। घटना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाने पर हंगामा किया।

घटना का विवरण

शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब सतना के सांसद गणेश सिंह ने एक हाइड्रोलिक क्रेन कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद गणेश सिंह क्रेन में फंस गए। मशीन अटक गई और असंतुलन के कारण सांसद परेशान हो गए। इस घटना के बाद भारी हंगामा हुआ।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment