Sidhi Leela Sahu: सीधी की मशहूर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर लीला साहू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार वह सड़कों के लिए नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं। वह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहती हैं, “आप दयालु हैं, अब मध्य प्रदेश के किसानों पर भी दया कीजिए।”
दरअसल, सीधी ज़िले में बेमौसम बारिश ने फसलों को नुकसान पहुँचाया है। लीला साहू ने किसानों की दुर्दशा पर एक वीडियो बनाया है। इसमें वह हाथ में एक फसल लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की दुर्दशा के बारे में गुहार लगाती नज़र आ रही हैं।
लीला साहू ने शिवराज मामा से की सहायता राशि देने की मांग
लीला साहू कहती हैं, “ओ शिवराज मामा जी, यह फसल न खाने लायक है और न ही बेचने लायक बची है। एक हफ्ते से बारिश हुई, लेकिन कोई अधिकारी सर्वे करने नहीं आया।’ वहीं उन्होंने किसानों के फसलों का सर्वे कर सहायता राशि देने की मांग की है। लीला साहू ने कहा कि मैं जानती हू कि आप दयालु हो और अब मध्य प्रदेश के किसानों पर दया कीजिए।”
लीला साहू ने शिवराज सिंह से की किसानों की मदद की अपील, फसलों पर बेमौसम बारिश का असर
Video Credit – leelasahu_mp#leelasahu#shivrajsinghchauhan #sidhi pic.twitter.com/pNlrTMVlNK— Hindi News (@Newsmplive_25) November 2, 2025







