MP Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। उसके दोस्त ने ही कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदसौर मिल इलाके की है, जहाँ एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। दोस्त ने ही हत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए यह हत्या की गई। आरोपी ने नशे में कुल्हाड़ी से कई वार किए।
अस्पताल में मौत हो गई
युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंदसौर मिल इलाके में अवैध और अनैतिक गतिविधियाँ आम हैं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सिटी कोतवाली थाने सहित वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय हत्या स्थल के पास ही स्थित हैं।







