लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस बार उनका लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनावों की आधारशिला रखना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वयं एक “पाठशाला” स्थापित की है जहाँ प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से राहुल गांधी आज पचमढ़ी पहुँचेंगे।
देखे राहुल गांधी के आज का कार्यक्रम
- दोपहर 2:30 बजे – दिल्ली से भोपाल हवाई अड्डे पर आगमन
- दोपहर 2:45 बजे – हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए प्रस्थान
- दोपहर 3:35 बजे – पचमढ़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक
- शाम 4:30 बजे – जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे
- शाम 4:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक – लगभग तीन घंटे तक जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक और चुनावी रणनीतियों की जानकारी देंगे
- रात 8:00 बजे – सभी जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों के साथ रात्रि भोज
- रात्रि का समय – पचमढ़ी स्थित प्रतिष्ठित रविशंकर भवन में
- 9 नवंबर, सुबह 11:00 बजे – भोपाल से बिहार के लिए प्रस्थान
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी इस प्रशिक्षण के दौरान “बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने” का एक नया सूत्र सिखाएंगे। वह 2028 में भाजपा को हराने की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। पचमढ़ी में कांग्रेस का यह शिविर पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।







