मऊगंज में नाबालिग से स्कूल परिसर में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Mauganj Gang Rape News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ उसी गाँव के तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद, आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की सुबह तक दर्द से चीखती रही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा।

पीड़िता पानी लेने के लिए घर से निकली

जानकारी के अनुसार, घटना लौर थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। नाबालिग शाम करीब 6 बजे पानी लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटी। जब उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह धान के खेत में घायल और बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने बताया कि गाँव के ही तीन लोगों ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के अंदर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। फिर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

पीड़िता के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने गए परिवार के साथ रास्ते में पुलिस ने मारपीट की और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। हालाँकि, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर

घटना के कुछ घंटे बाद भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ़ दिखाई दे रही है। परिवार का दावा है कि बच्ची सुबह से ही दर्द से कराह रही है, लेकिन अभी तक कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य अधिकारी उसे देखने नहीं आया है। बच्ची अभी भी घर पर डरी हुई और बेहोश है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment