रायसेन के बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति-बच्चा घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक महिला की जान ले ली और उसके पति व बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार छिंद धाम मंदिर दर्शन करने गया था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नर्मदापुरम ज़िले के सुहागपुर के महुखेड़ा गाँव निवासी धनकुमारी प्रजापति (29) के रूप में हुई है। वह अपने पति मुकेश प्रजापति और अपने छोटे बच्चे के साथ छिंद धाम मंदिर दर्शन करने गई थीं। मंदिर से लौटते समय एक तेज़ रफ़्तार ट्रक (क्रमांक MP-28 H-1651) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रक का पहिया धनकुमारी के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा 

घटना के बाद, ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को रोका, चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर बरेली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायल पति और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त और चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीण इलाकों में गम और गुस्से का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment