रीवा से दिल्ली हवाई सेवा आज से शुरू: मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे 72 सीटर फ्लाइट का शुभारंभ

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa to New Delhi 72 Seater Flight: मध्य प्रदेश के रीवा हवाई अड्डे के उद्घाटन के एक साल बाद आज से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएँ शुरू हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटों वाले विमान का उद्घाटन करेंगे। इंदौर के लिए भी जल्द ही 72 सीटों वाला विमान लॉन्च किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह सुबह 10:00 बजे रीवा हवाई अड्डा परिसर में शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्र, सतना सांसद गणेश सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। हवाई अड्डे का शिलान्यास 15 फरवरी, 2023 को किया गया था। उसी दिन रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहो और सिंगरौली के लिए एयर टैक्सी और 17 सीटों वाले विमान का शुभारंभ किया गया था।

आज दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान, कल से समय और किराए में बदलाव होगा

उद्घाटन के कारण पहले दिन रीवा से दिल्ली के लिए निर्धारित उड़ान कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहली उड़ान दोपहर 12:05 बजे रवाना होगी। एलायंस एयर की फ्लाइट रीवा से रवाना होगी और दो घंटे 15 मिनट की यात्रा करके दोपहर 2:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन दिल्ली से रीवा का किराया 3,734 रुपये तय किया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से दिल्ली का किराया 3,680 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

फिर, 11 नवंबर से उड़ान का समय और किराया दोनों बदल जाएगा। यह दिल्ली से शाम 5:25 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे रीवा पहुंचेगी। इसका किराया 4,994 रुपये होगा। वहीं, रीवा से रात 8:25 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका किराया 4,940 रुपये होगा

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment