लाड़ली बहना को अब 1500 रुपए की किस्त, सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी संभव

CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा सिरप कांड में सख्त कार्रवाई की, 14 बच्चों की मौत के बाद
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Bahna Yojana 30th Installment: सोमवार को कैबिनेट लाडली बहना योजना के तहत 1,500 रुपये की अगली किस्त को मंजूरी देगी। सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनाओं को 1,250 रुपये प्रति माह मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के इस शहर से 1,500 रुपये की 30वीं किस्त भेजेंगे

मुख्यमंत्री 12 नवंबर को सिवनी में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लाभ वितरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की 30वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे। बढ़ी हुई राशि इसी महीने महिलाओं को वितरित की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को गुजरात के केवड़िया में रहेंगे, जिसके कारण सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment