CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो पहले बहुत कम राजनेताओं ने किया है… सादगी पसंद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता से 30 नवंबर को उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस सामूहिक विवाह समारोह में सभी समुदायों के लगभग 20 जोड़े शामिल होंगे। समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री अपने बेटे और होने वाली बहू सहित सभी जोड़ों को उपहार भी देंगे।
गौरतलब है कि अभिमन्यु और इशिता की सगाई भी लगभग पाँच महीने पहले सादे तरीके से हुई थी। मुख्यमंत्री के बेटे ने भोपाल में रहते हुए अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, लेकिन वह कभी मुख्यमंत्री आवास पर नहीं रहे, बल्कि कॉलेज के छात्रावास में रहे।







