Bhopal News : राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। हबीबगंज थाना इलाके के भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को बीच सड़क पर लिटाकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। हमला करने के बाद वे उसे अधमरा हालत में सड़क पर छोड़कर आसानी से फरार हो गए।
आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे
यह घटना तब हुई जब ट्रैफिक चल रहा था। पीड़ित के पास से दर्जनों गाड़ियां गुजरीं, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं रुका। राहगीर बस खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे। बाद में, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस ने मौके पर ही केस दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े
CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। राजधानी में ऐसी बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।







