CM Mohan Yadav’s son’s engagement : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और सामाजिक संदेश का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय सामूहिक विवाह समारोह में करने का निर्णय लिया है। इस अनोखी पहल ने समाज में सादगी और परंपरा के सम्मान का एक मजबूत संदेश दिया है।
बैलगाड़ी से की अनोखी एंट्री, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार को अभिमन्यु मोहन यादव और उनकी मंगेतर इशिता की सगाई की रस्म हुई। इस दौरान दोनों ने परंपरागत अंदाज में बैलगाड़ी से एंट्री लेकर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दोनों काला चश्मा पहनकर देसी अंदाज में स्टेज की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं।
सीएम मोहन यादव के बेटे की सगाई में बैलगाड़ी से एंट्री, सामूहिक विवाह से नई मिसाल #MohanYadav #SamuhikVivah #BailgaadiEntry #AbhimanyuYadav #MPNews #TraditionalWedding #ViralVideo #UjjainNews #WeddingTrend #IndiaUpdates pic.twitter.com/9xf71pPsXJ
— Hindi News (@Newsmplive_25) November 30, 2025
एंट्री से पहले दोनों ने बैलों को चारा और गुड़ खिलाकर पूजा की। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। परिवार और मेहमानों ने इस देसी और पर्यावरण-friendly रिवाज की खूब प्रशंसा की।
सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे
मुख्यमंत्री के बेटे अभिमन्यु और इशिता 30 नवंबर को सांवरा खेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे। इस समारोह में कुल 22 जोड़े विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अभिमन्यु और इशिता का इस आयोजन का हिस्सा बनना, समाज में सरल विवाह की अवधारणा को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है।
आज होगा महिला संगीत कार्यक्रम
शादी से पहले शनिवार रात महिला संगीत का आयोजन रखा गया है, जिसमें पारंपरिक गीत, नृत्य और परिवार की रस्में होंगी। इसके बाद रविवार को मुख्य विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार
बैलगाड़ी वाली एंट्री का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह कदम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, जो अक्सर दिखावे और भव्यता पर अधिक खर्च करती है।







