अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल: ग्रामीण बच्चों तक पहुँच रही निःशुल्क डिजिटल शिक्षा, सिंगरौली में 900 से अधिक छात्र लाभान्वित

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। डिजिटल युग में शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। जिले के बंधौरा क्षेत्र में महान एनर्जेन लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत संचालित ‘उत्थान’ कार्यक्रम के जरिए सुदूर गांवों के शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से अब तक 900 से अधिक छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा का लाभ ले चुके हैं।

गांव-गांव पहुँच रही मोबाइल कंप्यूटर वैन

इस कार्यक्रम की सबसे खास विशेषता है मोबाइल कंप्यूटर वैन, जो रोज़ाना गांव-गांव जाकर बच्चों तक डिजिटल शिक्षा पहुँचा रही है। वैन में उपलब्ध 35 लैपटॉप और दो प्रशिक्षित आईटी शिक्षक कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी दे रहे हैं। प्रारंभिक चरण में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ा गया है, ताकि वे भविष्य की पढ़ाई और तकनीकी चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

आठ गांवों के शासकीय विद्यालयों में संचालित कार्यक्रम

‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल बंधौरा पावर प्लांट के आसपास स्थित नगवा, करसुअलाल, करसुआराजा, सुहिरा, अमिलिया, रैला और बंधौरा गांवों के आठ शासकीय विद्यालयों में संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, टाइपिंग, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और प्रेजेंटेशन स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और तकनीकी दक्षता विकसित हो रही है।

शिक्षा विभाग ने की पहल की सराहना

इस पहल की सराहना करते हुए जिला परियोजना समन्वयक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी रामलखन शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा की पहुँच बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों को भविष्य की शिक्षा और रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम को ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरगामी और परिवर्तनकारी कदम बताया है।

‘उत्थान’ और ‘उड़ान’ कार्यक्रम से शिक्षा को मिल रही नई दिशा

अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख एवं कार्यक्रम प्रबंधक मनोज प्रभाकर के नेतृत्व में ‘उत्थान’ कार्यक्रम के तहत बंधौरा, नगवा, करसुआराजा, करसुअलाल, सुहिरा, अमिलिया, रैला और खैराही पंचायतों के कुल 21 शासकीय विद्यालयों को जोड़ा गया है। इसके लिए स्थानीय शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर विद्यालयों में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इसके साथ ही ‘उड़ान’ कार्यक्रम के माध्यम से माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया जाता है। इन शैक्षणिक विज़िट्स के दौरान बच्चे बिजली उत्पादन, ट्रांसफॉर्मर की कार्यप्रणाली, कोयले और भाप से ऊर्जा निर्माण जैसे विषयों को प्रत्यक्ष रूप से समझते हैं। विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

डिजिटल सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम

कुल मिलाकर, अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल ग्रामीण बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास साबित हो रही है। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को बेहतर बना रही है, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment