सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया। सातरुंडा चौकी प्रभारी लोकेश डाबर के अनुसार, प्राथमिक जांच में ट्रक के स्टेयरिंग में आई खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है