प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025’ में देश की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए घोषणा की – “वह दिन दूर नहीं जब हमारा अपना स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में होगा।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2025 के अंत तक भारत अपनी पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप तैयार कर लेगा और ‘मेड-इन-इंडिया’ 6G नेटवर्क के विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "आज भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र इन सुधारों की सफलता देख रहा है। साल 2014 में भारत में केवल एक स्पेस स्टार्टअप था, आज 300 से ज्यादा है और वो समय भी दूर नहीं जब अंतरिक्ष में हमारा अपना… pic.twitter.com/S95Ct4B08M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव और निजी क्षेत्र की भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि 2014 से पहले भारत के स्पेस मिशन सीमित दायरे तक ही सिमटे थे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में जब पूरी दुनिया अंतरिक्ष में नए अवसर खोज रही है, तो भारत कैसे पीछे रह सकता था। इसी सोच के तहत सरकार ने स्पेस सेक्टर में बड़े सुधार किए और इसे निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया। प्रधानमंत्री ने आँकड़ों के जरिए बताया कि 1979 से 2014 तक 35 वर्षों में केवल 42 अंतरिक्ष मिशन पूरे हुए, जबकि पिछले 11 वर्षों में 50 से अधिक सफल मिशन पूरे किए गए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2014 में भारत में केवल एक स्पेस स्टार्टअप था, जबकि आज इनकी संख्या 300 से अधिक हो चुकी है।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भी है। मैं आप सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं देता हूं… 2014 से पहले अंतरिक्ष अभियान भी सीमित होते थे और उनका दायरा भी सीमित होता था। आज… pic.twitter.com/6ByQz5z5v6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
मजबूत अर्थव्यवस्था और रोज़गार सृजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोविड महामारी जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत का राजकोषीय घाटा घटकर 4.4 प्रतिशत पर आ गया है। बैंकिंग सेक्टर मज़बूत हुआ है, महंगाई दर न्यूनतम स्तर पर है और विदेशी मुद्रा भंडार भी सशक्त स्थिति में है। उन्होंने कहा कि देश के निवेशक हर महीने एसआईपी (SIP) के माध्यम से पूंजी बाज़ार में हज़ारों करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ईपीएफओ (EPFO) के जून 2025 के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सिर्फ एक महीने में 22 लाख औपचारिक नौकरियां जुड़ी हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि खुदरा महंगाई 2017 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "आम बोलचाल में एक लाइन हम बार-बार सुनते आए हैं… कहा जाता है 'मिसिंग द बस'। यानी कोई अवसर आए और वो निकल जाए। हमारे देश में पहले की सरकारों ने प्रौद्योगिकी और उद्योग के अवसरों की… pic.twitter.com/7ppI03tKLv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
दिवाली से पहले नए जीएसटी सुधार
जीएसटी सुधारों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले चरण के जीएसटी सुधार दिवाली से पहले पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे जीएसटी क़ानून और सरल होगा और वस्तुओं की कीमतें घटेंगी। उन्होंने पिछली सरकारों की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश ने कई बार अवसरों की बस छूटते हुए देखी है। पहले की सरकारें वोट बैंक की राजनीति में उलझी रहीं और उनकी सोच चुनावों तक सीमित थी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज का भारत अवसरों को खोने वाला नहीं है, बल्कि उनका लाभ उठाकर दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।







