घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ 77,970 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 28 अंक मजबूत होकर हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया।
बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6% की जोरदार तेजी
बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बजाज फाइनेंस के शेयरों का रहा। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 6% उछल गए, जिससे वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में भी खरीदारी का माहौल देखने को मिला। इस तेजी का सकारात्मक असर निफ्टी पर भी पड़ा।




Leave a Reply