जिस घर में चार दिन पहले नन्हीं-सी किलकारी गूंजी थी, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा है। मां की गोद में मुस्कुराने वाली मासूम प्रिशा दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाई थी कि उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। घर के सामने पानी से भरे एक नीले ड्रम में चार दिन की नवजात का शव मिलने की घटना ने पूरे सीधी जिले को झकझोर कर रख दिया है।
जन्म के चार दिन बाद हुई दर्दनाक घटना
जानकारी के अनुसार, चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी-820 निवासी पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरहट में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने बड़ी खुशियों के साथ उसका नाम ‘प्रिशा’ रखा।
डॉक्टरों ने मां और बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। परिवार खुशियों के साथ नवजात को घर लेकर पहुंचा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह खुशी मातम में बदल गई।




Leave a Reply